फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः आईजी बोले जिंदा है राहुल उपाध्याय, मौत की अफवाह फैलाने वाले 4 गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
आईजी रेंज अलीगढ़ संजीव गुप्‍ता - फोटो : ANI
विज्ञापन
कासगंज में बवाल के दौरान एक युवक राहुल उपाध्याय की मौत की खबरों को आईजी अलीगढ़ ने कोरी अफवाह बताया है। सोशल मीडिया पर लगातार राहुल उपाध्याय की मौत की खबरें वायरल हो रही थीं। 
विज्ञापन


सोमवार को आईजी अलीगढ़ संजीव गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर राहुल उपाध्याय नाम के युवक की मौत की खबरें अफवाह हैं। राहुल जिंदा है और सही सलामत है। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

सुनील कुमार स‌िंह (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
कासगंज हिंसा पर सख्त रुख अपनाते हुए शासन ने सोमवार को कासगंज के एसपी सुनील कुमार सिंह को हटाकर पीयूष श्रीवास्तव को तैनात कर दिया। पीयूष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक पीटीएस मेरठ में तैनात थे। उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को भेज दिया गया है।

राज्यपाल नाम नाईक ने भी आज कासंगज हिंसा की कड़ी आलोचना करते हुए घटना को प्रदेश ‌के लिए कलंक बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से इस घटना को लेकर लगातार हो रहे हमलों के चलते सरकार से किसी बड़े कदम की उम्‍मीद की जा रही थी। आने वाले समय में कुछ और कड़े फैसले सरकार ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें