फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः सलीम ने कबूला, चंदन को लगी थी उसकी ही गोली

Fri, 02 Feb 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
सलीम - फोटो : self
विज्ञापन
कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को जेल भेजे जाने से पहले हुई पूछताछ में उसने बताया कि अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन पर उसके भाइयों वसीम और नसीम ने भी गोली चलाई थी। 
विज्ञापन


उसने यह भी कुबूल किया है कि चंदन को उसकी (सलीम की) गोली लगी थी। पुलिस ने अब वसीम व नसीम की तलाश और तेज कर दी है। उसने यह भी बताया है कि उनके घर में पहले से ही तमंचे, पिस्तौल, बम और कारतूस रखे हुए थे।

सलीम बुधवार को कासगंज के हजारा नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। शाम को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उससे तमंचा बरामद किया। उसके घर से पिस्तौल और देसी बम तलाशी के दौरान मिले थे। 
विज्ञापन

कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी नसीम, वसीम, सलीम - फोटो : अमर उजाला
सलीम के खिलाफ मुख्य केस चंदन की हत्या का है। चंदन के पिता सुशील गुप्ता की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप है कि सलीम और उसके भाइयों ने चंदन और साथियों को रोककर उनसे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के लिए कहा था। 

चंदन ने विरोध किया तो उस पर गोलियां चला दीं। पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है कि सलीम ने पाकिस्तान का नारा लगाए जाने की बात कुबूल की या नहीं। 

कासगंज के एसपी पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि यह विवेचना का विषय है कि उससे क्या पूछा गया और उसने क्या बताया। उससे लंबी पूछताछ हुई है। उसने कई बातें बताई हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ में छिपे तीनों भाई

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदन की हत्या के बाद तीनों भाई अलीगढ़ में अपनी रिश्तेदार के यहां जाकर छिप गए थे। पुलिस ने जैसे ही रिश्तेदारों के घर दबिश देना शुरू किया, वैसे ही वहां से अलग अलग जगहों के लिए निकल गए।

गणतंत्र दिवस पर पिछले जुमे पर ही कासगंज में हिंसा हुई थी। इसके बाद आज पहला जुमा है। इसके मद्देनजर शहर और देहात में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मस्जिदों में पुलिस सुरक्षा की बीच ही जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें