पटियाली(कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव पीतमनगर में हुई गोलीकांड की वारदात के बाद पीड़ित परिवार के सत्यवीर ने पुलिस पर होमगार्ड से मिलीभगत का आरोप लगाया है। कहा है कि ग्राम समाज की जमीन पर होमगार्ड का अवैध कब्जा था। पूर्व में किए गए विरोध को लेकर वह रंजिश मानता था। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी के चलते वह आए दिन धमकियां देते था। एसपी सुशील घले ने बताया कि पीतमनगर में हुई घटना सीधे सीधे बैलगाड़ी निकालने के विवाद में हुई है। जमीन के विवाद का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। इस मामले में चार महीने पहले उपजिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस से कोई और शिकायत नही की गई है।फिर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस घटना को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं। गांव में पुलिस तैनात है
गांव में दहशतभरा सन्नाटा, पुलिस तैनात
गांव पीतमनगर में घटना के बाद से दहशत बनी हुई है और गलियों में सन्नाटा है। ऐहतियातन पुलिस और पीएसी बल गांव में तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण इस बात को लेकर और चिंतित हैं कि कहीं अंदरखाने किसी पक्ष में फिर से आक्रोश तो नहीं बढ़ रहा। पुलिस ग्रामीणों की चिंता को लेकर भी सक्रिय है।