फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 15 हजार के इनामी सहित दो गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Sat, 03 Dec 2022 10:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें एक बदमाश पर आगरा के थाना बरहन से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसपी व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासंगज में शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के एक इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बदमाश अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना सहावर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने साथी के साथ बाइक से आ रहा है। इस पर थाना सहावर पुलिस और एसओजी टीम ने चांडी चेक पोस्ट के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक बाइक आती दिखाई दी। 

पुलिस टीम पर की फायरिंग 

पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इससे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। 

विज्ञापन

जिस बदमाश के गोली लगी है, उसकी पहचान रहमान उर्फ डिप्टी निवासी थाना अकराबाद, अलीगढ़ के रुप में हुई। दूसरे बदमाश का नाम फखरुद्दीन है। यह भी अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों बदमाशों से तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया। 

दोनों के खिलाफ सात मुकदमे हैं दर्ज 

रहमान उर्फ डिप्टी के खिलाफ आगरा के बरहन थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फखरुद्दीन के खिलाफ दो मुकदमे अलीगढ़ जनपद में दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें