फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-नोएडा चौहरा हत्याकांड: पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने वाले बेटे के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति होगी कुर्क

Mon, 09 May 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करके नोएडा में घर के बेसमेंट में शव दफना दिए थे। मुकदमे से बचने के लिए बेटे के साथ मिलकर बेटे के दोस्त की हत्या कर दी थी। लेकिन बाद में इस मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
कासगंज-नोएडा चर्चित हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज-नोएडा चर्चित हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी बनवारी लाल की करोड़ों रुपये की संपत्ति चिन्हित की गई है, जिसको कुर्क करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। एसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। यह मामला वर्ष 2018 का है। पुलिस ने घटना का खुलासा सितंबर 2021 में किया था। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी राकेश ने महिला सिपाही के इश्क में अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करके शव नोएडा में अपने घर के बेसमेंट में दफना दिए थे। पत्नी बच्चों की हत्या के मुकदमे से बचने के लिए अपने ससुर मोतीलाल को बुलाकर नोएडा के थाना बिसरक में महिला और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के सक्रिय होते ही नोएडा से अपने गांव आ गया। पुलिस से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी मौत का स्वांग रचा। राकेश ने अपने गांव के ही दोस्त राजेंद्र उर्फ कलुआ को अपने कपड़े पहनाकर थाना ढोलना क्षेत्र के गांव मारूपुर में हत्या कर दी थी और अपनी एलआईसी की रसीद उसके शव के पास रख दी थी। 

बेटे की हत्या की दर्ज कराई थी फर्जी रिपोर्ट

पुलिस को सिरकटा शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। राकेश के पिता बनवारी लाल जो रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, उन्होंने राकेश की हत्या की फर्जी रिपोर्ट थाना ढोलना में दर्ज कराई थी। पुलिस और राजेंद्र के परिजन को शक था कि राकेश की हत्या नहीं हुई है। पुलिस ने वारदात का खुलासा कराने के लिए राकेश के परिवार के सदस्यों का डीएनए टेस्ट कराया था। डीएनए रिपोर्ट मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई और राकेश के पिता बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बनवारी लाल ने घटना स्वीकार कर ली।

पानीपत से आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने पानीपत से राकेश को राजमिस्त्री का काम करते गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया। पुलिस ने राकेश के भाई और माता-पिता व महिला आरक्षी रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के आदेश पर सभी साक्ष्य संकलित कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी बनवारी लाल की करोड़ों की संपत्ति चिह्नित कर ली है। अब उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया की जाएगी। जिसकी पत्रावली एसपी के आदेश में डीएम को प्रेषित की जाएगी।

संपत्ति कराई जाएगी कुर्क 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि कासगंज-नोएडा चर्चित हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी बनवारी लाल की करोड़ों रुपये की संपत्ति चिह्नित की गई है। जिलाधिकारी को पत्रावली प्रेषित करके आरोपी बनवारी लाल की संपत्ति कुर्क कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें