फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहवाजपुर गंगाघाट पर स्नान कर रहा युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। सहवाजपुर गंगाघाट पर कलश विसर्जन के लिए श्रद्धालु गए हुए थे। कलश विसर्जन के पश्चात श्रद्धालु गंगा में स्नान करने लगे। गंगास्नान करते समय एक श्रद्धालु युवक गंगा में डूबने लगा। उसके बचाने की कोशिश करने में कई अन्य श्रद्धालु भी डूबने लगे, जिन्हें बचा लिया गया। दो घंटे की तलाश के बाद युवक बरामद हुआ। जिसे चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे से युवक के परिवार में चीत्कार मच गया। बताया गया कि गंगा स्नान करते समय डूबने से मौत का शिकार युवक रिंकू (22) निवासी ग्राम नगला अंधा हुआ। गांव में पिछले कई दिनों से भागवत कथा चल रही थी। मंगलवार को भागवत कथा के समापन के बाद दोपहर के समय गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से कलश विसर्जन व गंगा स्नान के लिए पहुंचे। कलश विसर्जन करने के उपरांत श्रद्धालु गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान युवक रिंकू गंगा के गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। इसी बीच कई अन्य श्रद्धालु डूबने से हादसे का शिकार होने से बचे। युवक के लापता होते ही श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी मच गई और चीखपुकार करने लगे। गोताखोर गंगा में उतरे। दो घंटे बाद युवक को गंगा से बरामद किया जा सका। सूचना पर तहसील के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें