फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। बीमारी से तंंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रात को बरेली से दवा लेकर आने के बाद अपने चाचा के घर पर रुका था। ग्राम खरपारा निवासी रमेश सिंह सोमवार को बरेली से दवा लेकर आने के बाद अपने गांव न जाकर गंजडुंडवारा में अपने चाचा सोबरन सिंह के घर पर रुक गया। सुबह के समय वह अपने चाचा के घर से निकल आया। इसके बाद वह अस्पताल पर तैनात अपने एक परिचित डाॅक्टर से मिलने के लिए पहुंचा। डॉक्टर से मिलने के बाद वह ग्राम गनेशपुर की ओर चला गया। जहां उसने शीशम के पेड़ पर अपने मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारा गया। शव की शिनाख्त हो जाने पर उसके परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गंजडुंडवारा। मृतक रमेश के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 12 साल की है। जबकि बेटे की उम्र 10 साल है। युवक के आत्महत्या कर लेने से उनके सिर से पिता का साया उठ गया। युवक के आत्महत्या कर लेने से परिजन काफी सदमे में हैं।

युवक काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - विनोद कुमार, थाना प्रभारी गंजडुंडवारा

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग

शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें