फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराज्यीय चार वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
पटियाली क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की बाइक सहित पकडे़ 4 आरोपी । - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली, हरियाणा, नोएडा में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 वाहन चोरों को पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन चोरों के पास से चोरी की 12 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस की ओर से पकड़े गए चार वाहन चोरों में तीन दिल्ली के खजूरीखास के रहने वाले हैं। जबकि एक चोर पटियाली का है।
विज्ञापन

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पटियाली के इंस्पेक्टर को वाहन चोर गिरोह के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके ककराला बघराई रोड श्योर माता मंदिर से चार वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए चोरों में अनुज, जतिन निवासीगण गली नंबर 15 ए ब्लॉक सोनिया विहार खजूरीखास दिल्ली, आरिश निवासी ई ब्लॉक गली नंबर 9 खजूरीखास दिल्ली और अनुज निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना पटियाली कासगंज है। पुलिस ने इन वाहन चोरों के पास से 12 बाइकें बरामद की हैं। इन बाइकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की थीं। इनकी एफआईआर दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि वाहन चोरों ने दिल्ली से पांच, हरियाणा से चार एवं नोएडा से तीन बाइकें चोरी किया जाना बताया है। इनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी ने बताया कि इस बड़े भंडाफोड़ के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें