फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
गंजडुंडवारा में ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। रेलवे ट्रैक पर बुधवार की शाम मवेशी बचाने के प्रयास में युवती ट्रेन की चपेट में आ गई । हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसा फर्रूखाबाद-कासगंज रेल मार्ग पर हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी शायना (32) पुत्री इरशाद अब्बासी बुधवार को मवेशी चराने के लिए गई। बनैल रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप बकरी चराने के लिए पहुंच गई। उसी दौरान फर्रुखाबाद से कासगंज की ओर आने वाली ट्रेन ट्रैक पर आ गई। बकरी को बचाने के चक्कर में युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। युवती की मौत की जानकारी होने पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से युवती की मौत के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियाली सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें