फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 10 पुलिस कर्मियों के काटे चालान

विज्ञापन
कासगंज की पुलिस लाइन में वाहन चेकिंग करते यातायात पुलिस कर्मी । - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने रविवार को पुलिस लाइन मार्ग सहित अन्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 पुलिस कर्मियों के चालान किए गए।
विज्ञापन

याताया पुलिस ने रविवार को सुरक्षित यात्रा मिशन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ न्यू पुलिस लाइन रोड, सोरों गेट पुलिस चौकी के पास अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान दुपहिया वाहन पर सवार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 10 पुलिस कर्मी के चालान किए गए। उन्हें यातायात नियमों के प्रति सजग रहने के लिए समझाया। भारी वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप नहीं थे उन वाहनों पर पुलिस कर्मियों ने रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए। यातायात प्रभारी ने बताया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। भारी वाहनों के आगे सफेद कलर का रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप और बांये एवं दाहिने ओर पीले कलर का रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगावाएं। वहीं वाहन के पीछे लाल कलर का रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप जरुर लगाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें