फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोदी योगी सरकार आंबेडकर के सपने को कर रही साकार

विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश् - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार डॉ. आंबेडकर के सपने को पूरा कर रही है। प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। अपराधों पर अंकुश लगा है। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

जल शक्ति कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार में एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से शहरों के बीच की दूरियां कम हो रही हैं। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है। बहन-बेटियां कभी भी कहीं भी आ-जा सकती हैं। लूट-खसोट का जमाना सपा सरकार के साथ ही समाप्त हो गया है। सपा सरकार ने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. बीआर आंबेडकर से बदलकर कन्नौज मेडिकल कॉलेज कर दिया था। भाजपा सरकार ने डॉ. कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से डॉ. भीमराव आंबेडकर कर दिया।
इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, समाजसेवी बॉबी कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, संजय सोलंकी, शिवम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें