फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांपों ने छह काे डसा, बढ़ रहे मामले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश के ​शिकार महिला का उपचार करतीं डॉक्टर ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के बाद सर्प दंश के मामले बढ़ रहे है। सर्पदंश का शिकार हुए 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें अपने घर ले गए।
विज्ञापन

गांव कल्याणपुर निवासी लीलाधर (55) अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।गंजडुंडवारा के मऊ बस्तर निवासी रजनी (18) पत्नी दिनेश खेत पर घास काट रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। फरीद (37) निवासी टिम्बरपुर सोरों खेत पर धान की रोपाइ कर रहा था। तभी सांप ने बाएं पैर में काट लिया। परिजन ने सोरों सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। जनपद हाथरस थाना सिकंदराराऊ के गांव आलमपुर नेमवती पत्नी राजेंद्र खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान सांप ने डस लिया। नेमवती का मायका गांव मामों में होने के कारण परिजन उसे जिला अस्पताल कासगंज पर लेकर आए। गांव कादरपुर निवासी शिव प्रताप (32) सिंह को सांप ने डसा। राजकुमारी (36) पत्नी राजेंद्र निवासी नगला खंजी सर्पदंश का शिकार हुई। परिजन हालत में सुधार होने पर उन्हें जिला अस्पताल से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें