फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों से छूटे नाम जोड़ने की अपील की

विज्ञापन
फोटो44पटियाली में आयोजित एसआईआर ​शिविर में जानकारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
सहावर। मोहल्ला काजी में बीएलओ शिव कुमार ने रविवार को एसआईआर अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विधानसभा मतदाता सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ना है। अभियान के तहत बीएलओ शिव कुमार ने घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क किया। उन्होंने लोगों को एसआईआर पहल के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसके महत्व से अवगत कराया। बीएलओ ने विशेष रूप से उन महिलाओं से अपील की जिनके नाम 2003 की विधानसभा सूची में दर्ज नहीं थे। उनसे अपने मायके से 2003 की विधानसभा सूची की क्रम संख्या, भाग संख्या और नाम सहित अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया। बीएलओ शिव कुमार ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रत्येक परिवार और घर में एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार जाकर एसआईआर अभियान के प्रति जागरूकता फैलाई और लोगों को जानकारी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें