सहावर। कस्बा के चांडी रोड स्थित ईदगाह के सामने पांच दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने घरेलू विवाद में आत्महत्या की है। थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी जितेंद्र (25) का शव रविवार की सुबह लगभग 10 बजे सहावर कस्बा के चांडी रोड स्थित ईदगाह के सामने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक की बहन राजकुमारी ने बताया कि जितेंद्र 6 अगस्त से घर से गायब था। उन्होंने समझा कि जितेंद्र रिश्तेदारी में गया है। जबकि गांव में युवक के घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की चर्चाएं तेज है। थाना प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी मृतक पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।