फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन के देवर ने महिला का गलत वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की उसकी बहन के देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गलत वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस काम में पीड़िता की बुआ भी आरोपियों का साथ दे रही है। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा निवासी महिला के अनुसार, उसकी बहन का देवर अमन निवासी मोहल्ला सुदामापुरी गंजडुंडवारा, लकी निवासी मंगोलपुरी एस ब्लाक नई दिल्ली, रिषीपाल निवासी ग्राम गढिया फतेहगढ़ 6 अगस्त को उसके घर आए थे। यहां आकर उन्होंने कहा कि भाभी आप खाना नहीं बनाना, खाना बाजार से लाएंगे। उनके द्वारा लाए खाने को खाकर वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसका गलत वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते हुए 30 हजार रुपये ले लिए। आरोपी अभी और रुपये की मांग कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसकी सगी बुआ इस काम में आरोपियों का सहयोग कर रही है। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें