फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से कासगंज डिपो को मिली पांच नई बसें

विज्ञापन
कासगंज रोडवेज बस स्टैंड का फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले के रोडवेज को शनिवार की देर शाम कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से पांच नई बसों सौगात मिली है। अब यात्रियों को सफर और आसान होगा। उन्हें बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निगम के अधिकारी जल्द रूट निर्धारित कर बसों का लंबे मार्गों पर संचालन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में फिलहाल 92 बसों का बेड़ा है। इसमें 33 अनुबंधित एवं 59 निगम की बसें हैं। इनमें से सभी बसों का ऑनरूट संचालन किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम कासगंज डिपो को केंद्रीय कानपुर कार्यशाला से पांच नई बसों की सौगात मिली हैं। जो रविवार देर शाम तक कासगंज में पहुंचकर निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। निगम को पांच और नई बसें मिल जाने से अब निगम के बेड़े में अपनी 64 बसों की संख्या हो गई है। अब इन नई बसों का संचालन लंबे रूटों के मार्गों पर किया जाएगा। निगम इसके लिए शीघ्र रूट निर्धारण करेगा। अब यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें आसानी से बसें उपलब्ध मिलेंगी।
वर्जन :
कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से निगम को पांच नई बसें मिली हैं। जो रविवार की देर रात तक कासगंज पहुंच जाएगी। इन बसों का संचालन लंबे रूटों पर किया जाएगा। शीघ्र ही रूट का निर्धारण कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - ओम प्रकाश, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें