फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार और लोडर की भिड़ंत, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कासगंज मार्ग पर सीएचसी के निकट कार और लोडर वाहन की रविवार की सुबह लगभग 6.30 बजे आमने-सामने की भिडंत हो गई। इसमें कार चालक घायल हो गया। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।जनपद मैनपुरी थाना तुर्रा के दिलसिंह पुर निवासी चालक धर्मेंद्र और देवकृष्ण निवासी मोहनपुर थाना टनकपुर जिला चंपावत उत्तराखंड के साथ कार में सवार होकर बरेली से मथुरा जा रहे थे। पुलिस लाइन के समीप कार और लोडर वाहन भिडंत हो गई। इससे दोनों कार सवार घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में चालक धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गया और देव कृष्ण को मामूली चोटें आई। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल धमेंद्र को अलीगढ़ भेज दिया। लोडर चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को मार्ग से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि कार और लोडर की भिड़ंत में कार सवार दो लोग घायल हुए है। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें