कासगंज। ढोलना में गांव तैयबपुर-कमालपुर के निकट रविवार शाम कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भरसौली निवासी इंद्रवीर बाइक से किसी कार्य से जा रहा था। इसी बीच कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शिनाख्त होने पर परिजन को हादसे की जानकारी दी। परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की एक साल पहले मंजू से शादी हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।