फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
अनुज कुमार  - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में सोमवार की रात कांवड़ ड्यूटी करने के बाद खाना खाने जा रहे सिपाही की बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा नदरई हजारा नहर मार्ग पर दानियागंज के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर थाना ककरोली के गांव ढासरी निवासी कांस्टेबल अनुज कुमार (30) बिलराम चौकी पर तैनात था। उसकी अथैया चौराहा पर कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगी थी। सोमवार की रात करीब 10.30 बजे वह कांवड़ ड्यूटी करके खाना खाने के लिए बाइक से होकर जा रहा था। इसी दौरान रात में नदरई हजारा नहर के किनारे ढोलना क्षेत्र में गांव दनियागंज के पास एक परांठे वाले की दुकान के पास खड़े ट्रक में उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी समय बीतने के बाद वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। देर रात दानियागंज के पास उसका शव पुलिस ने बरामद किया। आनन-फानन में पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मी की मौत की सूचना मिलने पर ढोलना कोतवाली प्रभारी, बिलराम चौकी प्रभारी फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मी की मौत के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस ने उसकी मौत की सूचना उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व परिचालक की तलाश की जा रही है।

वर्ष 2020 में ज्वाइन की थी पुलिस सेवा
अनुज कुमार ने वर्ष 2020 में उप्र पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता गांव में कृषि करते है। वह वर्ष 2024 में फरवरी माह से बिलराम चौकी पर तैनात था। उसके भाई गौरव ने बताया कि भाई अनुज कुमार की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। 7 माह का बेटा ओजस है। उसकी मौत के बाद पत्नी रिंकी, मां ब्रहमादेवी,भाई गौरव, रवि सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


चार घंटे तक रोड पर तड़पता रहा सिपाही
सिपाही अनुज कुमार के काफी देर तक नहीं लौटने पर पुलिस कर्मी परेशान हो गए। पुलिस कर्मी अनुज की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर वाहन लेकर दौड़ते रहे। उधर, हादसे के बाद ट्रक के चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। सिपाही चार घंटे तक घायल अवस्था में रोड किनारे तड़पता रहा। इस दौरान सैंकड़ों वाहन मार्ग से होकर गुजरे, लेकिन किसी भी राहगीर या वाहन चालक ने घायल सिपाही को अस्पताल नहीं पहुंचाया। अधिक खून बह जाने से सिपाही की मौत हो गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि घायल को किसी के द्वारा अस्पताल भेज दिया जाता तो उसकी जान बच जाती।

एएसपी, सीओ ने अर्थी को दिया कंधा
पोस्टमार्टम के बाद सिपाही अनुज का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन ग्राउंड ले जाया गया। जहां एएसपी राजेश भारती, सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली संतोष कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें