फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राशन में गेहूं, बाजरा के साथ चावल भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राशन कार्डधारकों को अप्रैल माह में गेहूं, बाजरा के साथ चावल का भी वितरण किया जाएगा। शासन से राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कार्डधारक राशन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 247188 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को मार्च माह में चावल का वितरण नहीं किया गया था। राशन में गेहूं व बाजरा ही वितरित किए गए। अप्रैल माह के राशन में गेहूं, बाजरा के साथ चावल का वितरण कराने के निर्देश भी शासन से जारी किए गए हैं। 27579 अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं, 16 किलाे चावल तथा पांच किलो बाजरा दिया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी के 219609 राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किलो बाजरा और व दो किलो चावल वितरित किए जाएंगे। डीएसओ अरुण कुमार ने बताया कि कार्डधारक 11 से 25 अप्रैल तक राशन प्राप्त कर सकेंगे। डीलर की दुकान पर स्टॉक समाप्त होने पर बाजरा के स्थान पर चावल का वितरण किया जाएगा। जिन कार्डधारकों ने ई केवाईसी नहीं कराई है वे इस कार्य को शीघ्र पूरा करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें