कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर युवक प्रदीप की मौत के बारे में जानकारी देते परिजन ।
- फोटो : संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर माफी में सोमवार की देर रात युवक ने घर पर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गांव ततारपुर माफी निवासी प्रदीप कुमार (30) ने सोमवार की रात करीब 11 बजे घर पर कमरे में कुंदे से साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी रुबी ने रात में उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसके परिजन भी जाग गए। आनन-फानन में परिजन ने उसको फंदे से उतार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि भाई और भाभी रुबी के मध्य किसी बात को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। इसके चलते उन्होंने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक प्रदीप कुमार के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदीप एक निजी कंपनी में काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्र हैं इनमें बड़ा बेटा अनुराग (10) और छोटा बेटा ब्रजेश (6) का है। उसकी मौत के बाद उसकी मां कमला देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।