पटियाली। गंगापार के गांव ओमनगरिया के पास ताल में दोस्तों के साथ नहाते समय युवक गंगा में डूब गया था। युवक की 20 घंटे लगातार तलाश करने की कोशिशें चलती रहीं। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम को शव बरामद करने में सफलता मिल सकी। पानी के तेज बहाव में युवक काफी दूर बह गया था।हादसे का शिकार युवक मुजम्मिल उर्फ गुड्डू(24) पुत्र मुशीर अंसारी निवासी कादरचौक जनपद बदायूं हुआ। बताया गया कि युवक अपने साथी विवेक और रितिक के साथ बाढ़ के पानी में ताल में नहाने लगा। उसी समय गंगा की बाढ़ के पानी के तेज प्रवाह के गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। यह हादसा रविवार की सायं करीब 6 बजे हुआ। आधा घंटे में ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश का ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात्रि तक युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिर सुबह के समय तडक़़े ही ऑपरेशन शुरू हो गया। दोपहर करीब 3 बजे युवक का शव गंगा में मिला। बताया गया कि जिस स्थान पर युवक डूबा था वहां से दो किलोमीटर आगे तक वह गंगा के प्रवाह में बहता चला गया। युवक का शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई। पटियाली के तहसीलदार अरविंद गौतम ने बताया कि घटना के 20 घंटे के बाद गंगा में डूबे युवक ाक शव बरामद हुआ है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।