फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड से किया घोटाला, अब होगी 2.85 लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। विकास खंड की ग्राम पंचायत अलादीनपुर में प्रधान ने पत्नी, बेटे समेत अन्य परिचितों के फर्जी जॉब कार्ड बनाकर घोटाला किया। जिला लोकपाल मनरेगा राम किशोर वशिष्ठ की जांच में घोटाले की पुष्टि हुई है। उन्होंने मनरेगा योजना में घोटाला किए गए 2,85,815 रुपये सरकारी धन की रिकवरी करने की संस्तुति की है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव अलादीनपुर निवासी बिजेंद्र सिंह ने 9 मई 2025 को ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक पर मनरेगा योजना के तहत सरकारी धन के दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। प्रधान पप्पू पर अपनी पत्नी पूनम देवी, नाबालिग सहित अन्य लोगों के नाम से फर्जी जॉब कार्ड जारी कर सरकारी धन निकालने के आरोप लगाए। इस पर जिला लोकपाल मनरेगा ने नोटिस जारी कर प्रधान समेत अन्य से सात दिन में अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। 19 मई को दूसरा नोटिस जारी किया तो 24 जुलाई को प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा कुछ अपूर्ण अभिलेख दिए गए। इसका अवलोकन करने के बाद जिला लोकपाल ने 26 जुलाई को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसमें प्रधान की पत्नी, बेटे समेत अन्य परिचितों के जॉब कार्ड बनने और सरकारी धन राशि निकलने के आरोपों की पुष्टि हो गई। जांच में दोषी पाए जाने पर जिला लोकपाल ने 2,85,815 रुपये सरकारी धनराशि की रिकवरी की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें