फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो17मृतक युवक वरुण का फाइल फोटो। - फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।
विज्ञापन
सोरोंजी। सहावर गेट में एक बेकरी के गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा के चंदन चौक निवासी वरुण (18) अपने चचेरे भाई सुमित व प्रकाश निवासी चंपावत उत्तराखंड के साथ सहावर रोड पर बेकरी गोदाम पर कार्य करता था। शनिवार की सुबह वरुण मृत अवस्था में पड़ा मिला। चचेरे भाई सुमित ने बताया कि वह 29 अगस्त को बागड़ की तीर्थयात्रा से लौटा था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद तीनों लोग गोदाम पर ही सोए थे। शनिवार की सुबह 7 बजे सुमित ने वरुण को आवाज दी लेकिन वह नहीं उठा। सुमित ने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में परिजन व लोगों से पूछताछ की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। मृतक के चाचा सत्यदेव ने बताया मृतक तीन भाई हैं। बड़ा भाई अरुण (19) और छोटा भाई अर्जुन (12) का है। युवक की मौत के बाद उसकी मां निर्मल देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें