फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदइंतजामी से दुखी नजर आए तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालु, देर से शुरू हुई हरिपदी गंगा में जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था भी चरमराई

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में हरि की पौड़ी पर गंगा की सफाई करते कर्मचारी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। प्रांतीय मेला और मार्गशीर्ष के पहले स्नान पर्व पर बदइंतजामी से श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित दुखी नजर आए। प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न होना भी लोगों को खल रहा है।
विज्ञापन

मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के पहले स्नान पर्व मार्गशीर्ष एकादशी पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। हरि की पौड़ी में गंगा जल की आपूर्ति न हो पाना सबसे बड़ी प्रशासनिक विफलता रही। श्रद्धालुओं को कम जल में ही स्नान के लिए विवश होना पड़ा। पानी में प्रदूषण ज्यादा था। दोपहर 1 बजे के बाद बंबा से जल की आपूर्ति शुरू हुई। साथ में बंबा की गंदगी हरि की पौड़ी में पहुंच गई। पालिका कर्मचारियों ने नाव का सहारा लेकर कचरा निकालने की कोशिश की।
कस्बे में सुबह के समय पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। श्रद्धालु अंधेरे में बाजारों में भटकते नजर आए। इस बार प्रांतीय मेले में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। पिछले साल जिला प्रशासन ने लेजर शो, भजन संध्या, कवि सम्मेलन, मैजिक शो सहित कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम कराए थे। तीर्थ पुरोहितों ने अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें