फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: ग्रामीणों ने व्यापारियों को पीटा, तीन घायल, बाजार बंद

विज्ञापन
सोरों के बदरिया में दुकानदार की पिटाई के विरोध में बंद बाजार । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। तीर्थनगरी के बदरिया में तारापुर नसीर के ग्रामीणों ने तीन व्यापारियों को दुकानों से खींचकर मारपीट कर दी। इसमें तीनों घायल हो गए। मारपीट की इस घटना से बाजार में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने रोष जताते हुए प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाजार में गुरुवार को 8-10 ग्रामीण लाठी- डंडों से लैस होकर पहुंचे। इन्होंने व्यापारी टीकाराम साहू, सुरेेश साहू व उनके पुत्र अंकुश को दुकान से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर व्यापारी इकट्ठे हो गए। इन्होंने बचाया। मारपीट की इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर बाजार खुलवाया।
घायल दुकानदार टीकाराम साहू ने बताया कि बाजार में चार दिन पूर्व भम्मी नगला की एक महिला के साथ गांव तारापुर नसीर निवासी अनूप व राजपाल बदतमीजी कर रहे थे। महिला के विरोध करने पर उसे पीट भी रहे थे। आसपास के दुकानदारों ने इसका विरोध कर दोनों को भगा दिया। इसी से खुन्नस खाए दोनों आरोपी बुधवार दोपहर 8-10 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ पहुंचे। मेरे साथ व पड़ोसी सुरेश साहू तथा उनके पुत्र अंकुश को दुकानों से खींचकर लात घूंसों व डंडों से मारपीट कर शुरू दी। पुलिस ने टीकाराम साहू की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें