फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व के लिए रोडवेज ने पूरी कीं तैयारियां, आज से दिल्ली रूट पर होंगी डिपो की 50 बसें

विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम सहित अन्य महानगरों से नौकरी पेशा लोग अपने घर दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए आना शुरू होने लगे हैं। इससे यात्रियों की संख्या में खासा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार यानी आज से दिल्ली रूट पर 50 बसों को रवाना किया जाएगा। त्योहार के चलते रोडवेज कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व पर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। अधिक से अधिक बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। बाकी बसों को आगरा, बदायूं, बरेली सहित अन्य मार्गों पर संचालित किए जाएगा। अगर किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है तो उस पर अन्य मार्गों से बसों को हटा कर लगाया जाएगा। जरूरत के अनुसार बसों के फेेरे भी बढ़ाए जाने की योजना है।
दीपोत्सव पर दिल्ली मार्ग पर यात्रियों के बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए तैयारियां की गई हैं। बसों का संचालन मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार किया जाएगा। दीपोत्सव पर्व के चलते कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। - संजीव कुमार, एआरएम, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें