फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: स्मृति दिवस कार्यक्रम में आज हिस्सा लेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वर्गीय विशंभर दयाल वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय सरोज देवी वार्ष्णेय के स्मृति दिवस कार्यक्रम में आज शहर में प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं भारत सरकार के कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित 30 से अधिक वीआईपी हिस्सा लेंगे। पूरे दिन जिला प्रशासन वीआईपी के इंतजाम में जुटा रहा। डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से आएंगे। वह पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री एवं मजदूर सभा के प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि सभी कार्यक्रम टीकाराम धर्मशाला में होंगे। सुबह 10 बजे हवन होगा। इसके बाद 12 बजे से प्रसादी होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री संजीव वालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायन, सूर्यप्रताप शाही, धर्मपाल सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, जसवंत सैनी, गुलाब देवी, नरेंद्र कश्यप, सोमेंद्र तोमर, बृजेश सिंह, डॉ. अरुण सक्सेना, संजय सिंह गंगवार, दानिश आजाद, अनूप प्रधान, जयवीर सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा, सुनील भराला, अशफाक सैफी, नितिन अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह, सभापति आवासीय श्रीचंद्र शर्मा, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग नवेंदु सिंह, आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एमएलसी, सांसद, विधायक व संगठन से जुड़े तमाम नेता स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को परखा और आयोजक सुनील वार्ष्णेय से बातचीत की।
डीएम के निर्देश पर तैनात किए गए लाइजन अधिकारी
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर सभी वीआईपी मंत्रियों के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक लाइजन अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग मंत्रियों के साथ तैनात किया है। इससे कि प्रोटोकॉल का पालन हो सके।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एसपी ने दिए निर्देश
कासगंज। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने वीआईपी आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से लेकर शहर तक ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ट्रैफिक पुलिस व सिविल पुलिस की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें