फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: तीनों तहसीलों के एसडीएम करेंगे बर्बाद फसलों का आकलन

विज्ञापन
कासगंज में बारिश से गिरी धान की फसल । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बाढ़ और बारिश से तबाह हुईं फसलों की क्षति के आकलन के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। अपर जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द आकलन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले भारत सरकार ने बाढ़ और बारिश की आपदा से प्रभावित किसानों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि बढ़ा दी है। जिले के किसान अब प्रशासन द्वारा दी जाने वाली राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं। किसान संगठनों की ओर से भी लगातार मुआवजे की मांग की जा रही है। सितंबर व अक्तूबर माह में किसानों को फसलों में काफी क्षति का सामना करना पड़ा। धान, मक्का, बाजरा, उड़द, मूंग, आलू, सरसों की फसलें बर्बाद हो गईं। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी इस संबंध में सीएम को पत्र लिखकर किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई थी। जिले में इस बार रिकॉर्ड बारिश हुई है। इससे किसानों को क्षति का सामना करना पड़ा।
अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम खुलने के बाद पानी की निकासी शुरू हो चुकी है। जिले की सभी तहसीलों का अलग-अलग सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें