फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे लगे खंभे में टकराया, पांच घायल

विज्ञापन
गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सड़के हादसे के घायल को रेफर करने के बाद ले जाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बे के सहावर हाईवे मार्ग पर स्थित रामछितौनी पुलिया के समीप रविवार की दोपहर को तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे लगे खंभे में जा टकराया। घटना में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

कस्बा के सहावर मार्ग राम छितौनी पुलिया के पास रविवार को दोपहर तेज रफ्तार ऑटाे अनियंत्रित होकर खंभे में जा घुसा। बताया जाता है की ऑटो में सवार सभी लोग सहावर जा रहे थे। घटना में उदय (18), कृष्ण (15), गौरी (13) पुत्री भगवान दास निवासीगण नगला भीकन गंजडुंडवारा एवं चालक गिरीश चंद्र (31) निवासी नगला झद्दी थाना सोरो एवं अमन (25) निवासी कादर चौक बदायूं घायल हो गए। ऑटो की टक्कर की आवाज सुन आसपास के रहने वाले लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े और घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के ऑटो चालक गिरीश चंद्र, गौरी व अमन को जिला अस्पताल रेफर किया है। मामले में कोई विधिक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें