फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विधान सभा पुनरीक्षण के लिए काम में जुट जाएं बीएलओ : एसडीएम

विज्ञापन
कासगंज तहसील सभागार में आयोजित बैठक में बीएलओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ललित कुमार एवं तहसीलदार अजय कुमार ने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों एवं विधान सभा कासगंज तथा विधान सभा अमांपुर (आंशिक) के बीएलओ की बैठक की। विधान सभा पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बीएलओ को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उपजिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ आगामी विधान सभा पुनरीक्षण कार्यक्रम में जुट जाएं। उन्होंने परिवर्द्धन, अपमार्जन, संशोधन आदि कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 का कार्य मोबाइल एप के द्वारा किया जाएगा। इसलिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर केवल शिक्षकों को ही बीएलओ के र्का में लगाया गया है। जिससे कार्य बिना किसी त्रुटि से पूर्ण हो सकें।
उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को सुपरवाइजर के माध्यम से बीएलओ रजिस्टर प्राप्त कराए जा रहे हैं। जिन बीएलओ ने अभी तक अपनी ड्यूटी प्राप्त नहीं की है वह तत्काल रजिस्टर कानूनगो कार्यालय तहसील कासगंज से ड्यूटी प्राप्त कर लें। ड्यूटी प्राप्त न करने वाले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में कासगंज विधान सभा क्षेत्र के 303 एवं अमांपुर विधान सभा क्षेत्र आंशिक से 17 बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें