फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव के लिए रुपये मांगने पर एएनएम सस्पेंड

विज्ञापन
कासगंज में  ढोलना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर   एएनएम द्वारा प्रसूता के परिजन से रुपये मांग - फोटो : वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
कासगंज। जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने के बाद प्रसूता और बच्चे की देखभाल के लिए धन दिया जाता है, लेकिन जिले में प्रसव के लिए प्रसूता और उनके परिजन से उल्टे धन मांगा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ढोलना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामने आया। एएनएम ने प्रसूता के परिजन से रुपये मांगे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने एएनएम को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

हरियाठेर निवासी सनोज कुमार प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को अपनी पत्नी को ढोलना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां रिसेप्शन पर बैठी एएनएम सरोज ने प्रसूता को डिलीवरी रूम में भर्ती कर लिया। इसके बाद उसके परिजनों से रुपये की मांग करने लगी। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो बोलने लगी कि कहीं भी ले जाओ। पैसा तो हर जगह लगाता है। सरकारी अस्पताल में तो कम ही लग रहा है। परिजन ने एएनएम का रुपये मांगते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जैसे ही वीडियो प्राप्त हुआ। तुरंत विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि एनएनएम का प्रसव के बदले रुपये मांगने का वीडियो संज्ञान में आया है। रुपये मांगने वाली एएनएम को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें