फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काम कराने गए ग्राम प्रधान की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानपुरा के प्रधान के साथ लोगों ने मारपीट की। मामले में ग्राम प्रधान ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम भीष्मपाल का कहा है कि वह ग्राम पंचायत के गांव बद्दूपुर में कराए जा रहे विकास कार्यों को कराने के लिए स्थिति देखने के लिए जा रहे थे। उन्हें रास्ते में सुरेश, दिनेश, सुमित और मुन्नालाल ने रोक लिया। उनके साथ आरोपियों मारपीट की। वहीं गांव में फिर से न आने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आते ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धारा में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें