कासगंज फोटो डॉ. राजकिशोर, सीएमएस
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वास्थ विभाग ने दो संदिग्ध लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है। साथ ही इन लोगों के खून के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इसके अलावा 202 लोगों को भी अपनी निगरानी में लिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य की विशेष निगाह है। शहर की एक बस्ती में राजस्थान से आए एक युवक एवं उसके भाई में कोरोना लक्षण मिले स्वास्थ विभाग की टीम ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया इन दोनों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ विभाग की टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक दे रही हैं । इन टीमों के द्वारा इन क्षेत्रों में दिल्ली हैदराबाद कर्नाटक राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आने वाले लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है। उनके परिवारजनों को भी विभाग की टीमें परीक्षण कर रही हैं। विभाग की टीमों ने 202 और लोगों को अपनी निगरानी में ले लिया है। इससे इनकी संख्या बढ़कर 324 हो गई है।