मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में माफिया और साथियों की तलाश की तो आरोपी मोती, उसका भाई मानपाल एवं मोहर सिंह व साथी गुड्डू दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। छह राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान मोती, मानपाल, मोहर सिंह अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल हो गए।
झाड़ियों में उलझकर जिला बदायूं के गांव मुस्कारा निवासी ममेरा भाई गुड्डू गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही से माफिया के मौसा गांव नगला धीमर निवासी रामेश्वर पुत्र मिश्री लाल को खादर में ही एक ट्यूबवेल से गिरफ्तार कर लिया है।
ये हुई बरामदगी
- 1 तमंचा 315 बोर।
- 2 कारतूस 315 बोर।
- 2 खोखा 315 बोर।
- 1 खाने का टिफिन और खाद्य सामग्री।