कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में मंगलवार रात बड़े के डांटने पर छोटे भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
चरन सिंह ने छोटे भाई किशनपाल (25) को मंडी में काम न करने पर डांट दिया। चरन सिंह ने बताया कि इस बात से क्षुब्ध होकर वह शराब पी आया और कमरा बंदकर साड़ी से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया।
पता चलने पर परिजन उसे बचाने दौड़े। ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और उसे फंदा से उतरवाया।
तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत देखते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसके हालत में सुधार होने पर परिजन उसे वापस घर ले आए।