फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : पत्नी ने दरवाजा बंद कर लिया तो पति ने जहर खाकर दी जान

Sun, 21 Sep 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुष्पेंद्र( फाइल)। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर नई बस्ती में रविवार की दोपहर पत्नी के दरवाजा बंद कर लेने पर आहत पति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नाथूराम ठंडी सड़क निवासी पुष्पेंद्र सिंह (47) पुत्र निहाल सिंह ने रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके भाई ओंकार सिंह पुंढीर ने बताया कि उसका भाई पुष्पेंद्र शराब का सेवन करता था। उसकी पत्नी मधु अपने बच्चों के साथ करीब पांच साल से लालपुर नई बस्ती में रह रही है। एक माह पूर्व उसकी बेटी साक्षी ने जहर खाकर जान दे दी थी।
बेटी की मौत के बाद वह अपने पुराने घर ठंड़ी सड़क पर रहने लगा। रविवार को वह अपनी पत्नी के पास लालपुर नई बस्ती गया था। इस दौरान उसकी पत्नी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र आयुर्वेदिक दवाइयों का काम करता था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें