फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ से निबटने की तैयारियां करेंगे

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में संभावित बाढ के संबंध में बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़ से निबटने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बाढ़ से निबटने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्व कर लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कोई भी बांध मरम्मत से छूटना नहीं चाहिए। अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करें। ट्रैक्टरों व नावों की सूची उपलब्ध कराएं। संभावित बाढ़ से निबटने हेतु कार्य योजना प्रस्तुत करें।
ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव हेतु चिकित्सकों, दवाओं, फर्स्ट एड व एंटी लार्वा, एंटी वेनम, डीडीटी फोगिंग आदि की उपलब्धता रहे। खाद्य पदार्थों, मिट्टी का तेल आदि की समय से व्यवस्था कर ली जाएं। बाढ़ क्षेत्रों के लिए नावों, स्टीमरों और नाविकों का चिन्हांकन कर लें। पूर्व में बाढ़ से प्रभावित रहे गांवों के समस्त प्रधानों, कोटेदार, आंगनबाड़ी, आशा व नागरिकों के मोबाइल नंबर अवश्य बुकलेट में दर्ज हों। अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरुण कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर करीब 112 गांव और मजरे जलभराव व बाढ़ से प्रभावित होते हैं। बैठक में एडीएम योगेंद्र कुमार, सीडीओ डा. दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीवीओ, अधिशाषी अभियंता जलनिगम, नलकूप, डीएसओ, होमगार्ड कमांडेंट सभी एसडीएम, तहसीलदार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि बाढ़ से निबटने की तैयारियां की समीक्षा के लिए 18 जुलाई को संवेदनशीील क्षेत्रों में मॉक ड्रिल कराया जाएगा।
बाढ़ कंट्रोल रूम संचालन शुरु
कासगंज। अधिशाषी अधिकारी सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि बाढ़ के लिए कंट्रोल रूम का संचालन पीएलजीसी कालोनी में किया जा रहा है। जिसका दूरभाष नंबर 05744-247569 है। दूरभाष नंबर पर संपर्क न होने पर मोबाइल नंबर 7906703492 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें