फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल्द शुरू होगी कासगंज-एटा रेल लाइन परियोजना

Tue, 27 Feb 2024 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत स्टेशनों एवं रेल अंडरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। स्थानीय स्तर पर जिले में बनने वाले सभी सात रेलवे अंडरपास पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह ने अंडरपास की शिला पट्टिकाओं का अनावरण करके लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कासगंज-एटा रेल परियोजना शीघ्र शुरू होगी। इस अवसर पर सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय रेलवे बुनियादी रेल ढांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5811 से अधिक रेल परियोजनाएं राज्य में प्रगति पर हैं। इस वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश को 19575 करोड़ रुपये रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। 157 स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। सांसद ने कहा कि कासगंज-एटा संसदीय क्षेत्र के लिए शुरू होने वाली कासगंज-एटा रेल परियोजना के लिए 410 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है और इस परियोजना पर कार्य शीघ्र शुरू होगा। कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन के पास मामो रेलवे अंडरपास पर सांसद राजवीर सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिले में सात रेलवे अंडरपास बनाए गए हैं। एक मामो पर है। वहीं, 4 अंडरपास पटियाली इलाके के नगला टीका, नगला नवल, अलीपुर दादर एवं नगला चिना हैं। वहीं सहावर क्षेत्र में एगवां एवं जमालपुर में रेलवे अंडरपास का लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डीएस लोधी, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, प्रोफेसर नीरज मिश्रा, श्यामसुंदर गुप्ता, सुनील वाष्र्णेय, महेंद्र सिंह बघेल, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, नरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें