फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Election Result: सपा के पूर्व मंत्री को हराकर, भाजपा विधायक ने दर्ज की पिछले चुनाव से बड़ी जीत

Thu, 10 Mar 2022 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज सदर सीट पर भाजपा के विधायक देवेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराकर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराया है। देवेंद्र राजपूत को 123099 मत मिले, जबकि मानपाल सिंह को 76,485 मत मिले। इस तरह 49,614 मतों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां बसपा के मोहम्मद आरिफ को 22,936 मत मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप पांडेय को महज 5,951 ही वोट मिल सके।

पिछले चुनाव से मिली बड़ी जीत

कासगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने पिछले चुनाव में 1,01,908 वोट प्राप्त कर 51,930 वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने पिछले चुनाव से अधिक वोट प्राप्त किए। इस चुनाव में उनको 1,23,099 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मानपाल सिंह को 76,485 वोट मिले, जिससे उनकी जीत का अंतर 49614 वोट रह गया। 

कासगंज विधानसभा

1- देवेंद्र सिंह राजपूत- भाजपा- 123099

विज्ञापन

2- मानपाल सिंह- सपा- 76485
3- मोहम्मद आरिफ- बसपा- 22936

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें