फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Election Result: भाजपा के आगे नहीं टिक सकी सपा-बसपा, डॉ. धर्मेश ने दर्ज की जीत  

Thu, 10 Mar 2022 08:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शहर से सटी सुरक्षित सीट पर सपा के कुंवरचंद वकील को हराकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश ने जीत का क्रम बरकरार रखा है। इस सीट से सपा दूसरे तो बसपा के भारतेंदु तीसरे स्थान पर रहे।
 
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा छावनी (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कब्जा बरकरार रखा है। उन्होंने सपा के कुंवरचंद वकील को 48,471 वोटों से हराया। बसपा के डॉ. भारतेंदु अरुण तीसरे स्थान पर रहे। 

सपा ने दी टक्कर, नहीं टिकी बसपा  

छावनी की सुरक्षित सीट पर डॉ. जीएस धर्मेश सहित 10 प्रत्याशी मैदान में थे। पहले चरण की मतगणना से ही डॉ. धर्मेश ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। हर चरण में भाजपा प्रत्याशी के वोट बढ़ते रहे, जबकि सपा के कुंवरचंद उन्हें चुनौती देते रहे, लेकिन कभी भी मुख्य संघर्ष की स्थिति में नहीं रहे। छावनी विधानसभा पर 2017 से पहले तीन बार बसपा का कब्जा रहा है मगर बसपा के डॉ. भारतेंदु कुछ खास नहीं कर सके। वह दूसरे स्थान पर आने के लिए संघर्ष करते रहे। 

मुस्लिम वोटों का हुआ बंटवारा 

कांग्रेस ने यहां वाल्मीकि समाज की सहानुभूति हासिल करने के लिए वाल्मीकि समाज के सिकंदर वाल्मीकि को मैदान में उतारा था, मगर वह भी कोई असर नहीं छोड़ पाए। छावनी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा शहरी क्षेत्र में लगता है। यहां दलित मतदाताओं के साथ ही अन्य वर्गों के लोगों ने भी भाजपा को जमकर वोट दिया, यही कारण रहा कि यहां विपक्षी प्रत्याशी किसी भी चरण में आगे नहीं बढ़ सके। मुस्लिम वोटों का भी यहां बंटवारा हुआ। 

सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त

पहले चरण के 7487 मतों में से भाजपा के डॉ. धर्मेश को 3228 मत मिले, तो सपा के कुंवरचंद को 848, बसपा के भारतेंदु को 2966, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 284 वोट मिल सके। दूसरे राउंड में धर्मेश को 6638, सपा को 2739 व बसपा को 5475 वोट मिले। इसके बाद हर चरण में भाजपा प्रत्याशी के वोटों का ग्राफ बढ़ता गया। उन्होंने विपक्षी प्रत्याशियों से पहले चरण में बढ़त लेना का सिलसिला शुरू किया जोकि 37 राउंड तक चली मतगणना तक बरकरार रहा। तीन प्रत्याशियों को छोड़कर सात अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें