यूपी के कासगंज में छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घेर में खेल रहा एक मासूम की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग पर खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद मासूम का शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी गांव में पहुंच गए। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बोंदर गांव में सोमवार दोपहर घेर में बालक बीयूश पुत्र सत्यपाल अपने बड़े भाई अनुज और चचेरे भाई हिमांशु के साथ घेर में खेल रहा था। इस दौरान यकायक घेर में आग लग गई। आग देखकर बच्चे हड़बड़ा गए।
अनुज और हिमांशु आग देखकर घेर से भाग गए, लेकिन मासूम बीयूश आग से बचने के लिए घेर में बने शौचालय के गड्ढे में रखे कबाड़ में छिप गया।