केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई का 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। कासगंज में दीप्ति यादव ने 12वीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। खास बात ये है कि दीप्ति ने 10वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, वहीं 12वीं की परीक्षा में जब जिला टॉप करने की सूचना मिली, तो दीप्ति और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके घर बधाई देने वालों को भीड़ लग गई। बेटी की इस सफलता पर पिता भी बेहद खुश नजर आए।
95.6 प्रतिशत अंक से पास की परीक्षा
माउंट लिट्रा जी की छात्रा दीप्ति ने अपनी परीक्षा 95.6 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। उसके पिता रवीश यादव एक किसान हैं। वो एटा के बहादुर नगर के रहने वाले हैं। दीप्ति यादव की मां संगीता देवी ग्रहणी हैं। छात्रा अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन अपने गांव से ऑटो से पढ़ने के लिए विद्यालय जाती थी।
आईएएस बनने का है सपना
दीप्ति यादव ने बताया कि बचपन से ही आईएएस बनने का सपना देखा है। इस सपने को साकार करने के लिए वह कड़ी मेहनत करके पढ़ाई कर रही है। उसने कभी कोचिंग नहीं ली। वह बताती है कि सफलता हासिल करने के लिए अभ्यास आवश्यक है। स्कूल में शिक्षकों के द्वारा जो पढ़ाया जाता है उसे वह ध्यान से पढ़ती है। इसके बाद वह घर पर भी इसका अभ्यास करती है।
परिवार में छाईं खुशियां
दीप्ती यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया था, वहीं 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। इस सफलता से परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। परिजनों ने मिष्ठान बांट कर अपनी खुशी साझा की।
सीबीएसई इंटर के टॉप फाइव
परीक्षार्थी का नाम- प्राप्त प्रतिशत अंक- विद्यालय का नाम
1- दीप्ति यादव- 95.6%- माउंट लिट्राजी स्कूल, कासगंज
2- प्रगति वार्ष्णेय- 95.2%- एसजेएस पब्लिक स्कूल, कासगंज
3- पार्थ बंसल- 95%- एसजेएस पब्लिक स्कूल, कासगंज
3- इशिका अग्रवाल- 95%-सेमफोर्ड फ्यूचस्टिक स्कूल, कासगंज
4-गौरांग गुप्ता- 94.8% -माउंट लिट्राजी स्कूल, कासगंज
5-आयुष मिश्रा- 94.6% -सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, कासगंज