फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंधक बनाकर मजदूर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अशोक नगर क्षेत्र में एक मजदूर को बंधक बनाकर चार लोगों ने पीट दिया। मामले में मजदूर ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।शनिवार को मजदूर सुनील मजदूरी करने के बाद अपने घर जा रहा था। तभी अशोक नगर अस्पताल के आरोपी जितेंद्र व उसके तीन अन्य साथियों ने मजदूर को लोडर में बंधक बनाकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मजदूर ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जार ही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें