फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से पांच मरीजों की मौत, 54 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 07 May 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

शहरी और कस्बाई इलाकों में जहां संक्रमण ने पैर पसारे हुए है। ग्रामीण इलाका भी चपेट में आ रहा है। सहावर का याकूतगंज और सिढ़पुरा का फतेहपुर गांव कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: केंद्र पर जांच कराने आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में गुरुवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल है। इससे जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 78 पहुंच गया है। लगातार बढ़ते मामलों से लोग चिंतित हैं। वहीं शहरी और कस्बाई इलाकों में जहां संक्रमण ने पैर पसारे हुए है। ग्रामीण इलाका भी चपेट में आ रहा है।

विज्ञापन


सहावर का याकूतगंज और सिढ़पुरा का फतेहपुर गांव कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुरुवार को जिले में 54 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक अधिकारी की पत्नी सहित 8 किशोर भी शामिल हैं। इससे अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3419 तक जा पहुंची है।

कोरोना से जिले में हालत लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। 17 दिन से लगातार मौतें हो रहीं हैं। सिढ़पुरा निवासी शक्ति (40) पत्नी राहुल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। उनकी बुधवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। गंगेश्वर कॉलोनी निवासी राकेश चंद्र (41) को कोरोना की पुष्टि होने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

गंजडुंडवारा निवासी रजनी गुप्ता पत्नी गंजडुंडवारा महाविद्यालय प्रबंधक विजितेंद्र गुप्ता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थी। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गंभीर हालत में उनको आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बुधवार रात को उनकी मौत हो गई। सहावर के गंजडुंडवारा रोड निवासी साऊद आरिफ (35) पुत्र चांद मियां पिछले 10 दिन से बीमार चल रहे थे। कोरोना के लक्षण के चलते उनकी जांच कराई गई।

जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वहां रात के समय उनकी मौत हो गई। गली खेरिया निवासी सुनीता अग्रवाल पत्नी प्रेरित अग्रवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजन उनको इलाज के लिए आगरा के अस्पताल ले गए। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इन मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जिला अस्पताल पर गुरुवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अभी भी अस्पतालों पर कई मरीज गंभीर हालत में हैं। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में मिले 54 कोरोना संक्रमित
विश्व बैंक कॉलोनी में एक अधिकारी की पत्नी कोरोना संक्रमित मिली हैं वहीं एक अन्य महिला संक्रमित मिली है। कुरामई, बड़ौला, याकूतगंज, इस्माइलपुर गांव में 8 किशोर उम्र बालक और बालिकाएं संक्रमित पाई गई हैं। याकूतगंज सहावर में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं सिढ़पुरा के फतेहपुर गांव में 5 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सहावर के एक तहसीलकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, चित्रगुप्त कॉलोनी, मोहल्ला नाथूराम, सूत की मंडी, शिवालय गली, अमांपुर के गांव, मोहल्ला घासी गंजडुंडवारा सहित अन्य इलाकों में कोरोना में संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण लोगों में भय बना हुआ है। लक्षण वाले संक्रमितों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बिना लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।

जिले में 54 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कराया गया है। जिनमें लक्षण थे उन्हें जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है, बाकि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें