फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कोरोना : महिला सहित चार की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे संक्रमित

Wed, 12 May 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

महिला सहित चार संक्रमितों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 106 पर पहुंचा गया। चारों मृतक ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में कोरोना से लगातार मौत हो रही है। मंगलवार को महिला सहित चार संक्रमितों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 106 पर पहुंचा गया। चारों मृतक ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। हालांकि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के आंकड़े में कुछ गिरावट दर्ज की गई 45 नए संक्रमित सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3830 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन


सहावर के मीरापुर निवासी  प्रज्ञा देवी (55) पत्नी दीनदयाल  को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह उनकी मौत हो गई।अमांपुर के दिहारी निवासी धमेंद्र (34) पुत्र चंद्र प्रकाश पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

फरीदपुर निवासी कोमल (75) पुत्र सुंदर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नगला पाना निवासी बरन (55) पुत्र डालचंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 नए संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिला में 1331 लोगों के सेंपल लिए। एंटीजन किट से 781 लोगों की जांच की गई। जिसमें 34 नए संक्रमित मिले। जबकि आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई रिपोर्ट में भी 11 संक्रमित सामने आए।

ये संक्रमित गांधी मूर्ति, अशोक नगर, दुर्गा कालोनी, आवास विकास कालोनी, सहावर गेट, लक्ष्मीगंज, आवास विकास कॉलोनी, सहावर गेट, चित्रगुप्त कालोनी, दीन दयाल कालोनी, अशोक नगर, रामवली कालोनी, आवंतीवाई कुंज, मोहल्ला जय जयराम के अलावा अमांपुर के लखमीपुर, मेहदवा, विकौरा, मझोला, सेखुपुर, सरसमा  कासगंज के गोदी नगला, कुमारौआ, मोहम्मदपुर, दुरिका,  सोरों के नगला खंजी,  इसके अलावा आरटीपीसीआर से 549 लोगों के सेंपल लिए गए। इन सेंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मिल रहे हैं संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। हर उम्र के व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टी हो रही है। सिढ़पुरा का फतेहपुर गांव तो बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। पटियाली के बड़ौला में 10 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि सोरों नगला खंजी में 18 वर्ष के 2 युवक संक्रमित मिले हैं। जबकि एक 37 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। सोरों के ही मुसावली में तीन महिलाएं संक्रमित मिली हैं।

सिढ़पुरा के मुईनुद्दीनपुर, फतेहपुर, सरावल, मेमड़ा, सहावर के हीरापुर, एतबारपुर, शाहीपुर, प्रतापपुर, जौहरी, बनुपुरा, अमांपुर का धौरका, रानामऊ, बिकौरा, शेखपुर हुंडा, कासगंज के मुबारिकपुर, गोदीनगला, नगरिया, देहारी सहित अन्य इलाकों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ज्यादातर संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। ग्रामीण इलाकों में बढ़ता कोरोना का संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। संक्रमण के बावजूद ग्रामीण जांच कराने आगे नहीं आ रहे। जब भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण इलाकों में पहुंचती हैं तो लोग घरों में कैद हो जाते हैं। और टीमें जांच नहीं कर पातीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें