फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः हिंसा के कारण परिवहन विभाग को 25 लाख रुपये का घाटा

Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दंगे के तीसरे दिन हालत में सुधार तो आया लेकिन रोडवेज अपनी बसों का संचालन नहीं कर सका। जो बसें पहले दिन रवाना हुई उन्हीं का संचालन एटा डिपो के जरिए किया गया। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत हो गई। रेलवे में भी रविवार शाम यात्री बाहर के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


 गणतंत्र दिवस के दिन रोडवेज ने सुबह के समय ही अपनी बसों का संचालन किया। इसके बाद दंगा भड़क जाने से रोडवेज ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया। 

सुबह के समय करीब दो दर्जन बसें जो बाहर चली गई उन्हीं बसों के जरिए तीन दिन शहर की बाहरी सीमा तक बसों का संचालन किया गया। जिससे जिन यात्रियों को बाहर जाना था वो नहीं जा सके। इससे रोडवेज की आय पर भी काफी असर पड़ गया। विभाग को तीन दिन में 25 लाख की चपत लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यातायात भी प्रभावित

indian railways - फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों में यही हालत रेलवे के रहे। रेलवे में भी यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई। जिससे रेलवे की आय पर भी असर देखा गया। दंगे एवं प्रशासन की सख्ती के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। रेलवे को चार लाख रुपये के राजस्व की क्षति हो गई। 
 
विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि जो बसें गणतंत्र दिवस के मौके पर दोपहर तक डिपो से जा चुकी थी उनका संचालन एटा डिपो से कराया जा रहा है। चालक परिचालकों के न आ पाने से अभी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। 

चालक परिचालकों से संपर्क साधकर उनको बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बसों का संचालन शुरू हो सके हैं। रेलवे केे वाणिज्य अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि तीन दिन में आधी सवारियां ही बाहर जाने के लिए निकली। जिससे आधी आय प्रभावित हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें