कासगंज में शुक्रवार 26 जनवरी से लगातार जारी हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूरे मामले को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
बवाल की लगातार फैलती आग के बीच ट्वीट वार भी शुरू हो गया है। पूरे घटनाक्रम पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कासगंज के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने मामले में दोषियों को सजा देने के साथ-साथ किसी के साथ अन्याय न करने की बात कही।