फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज विधानसभा में है सर्वाधिक 406 मतदेय स्थल

Fri, 29 Mar 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधान सभाएं हैं जिनमें से तीन विधान सभाएं इस जनपद में लगती हैं। दो विधानसभा एटा जनपद की है।कासगंज विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 406 मतदेय स्थल हैं। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 260 है। कासगंज विधानसभा क्षेत्र के कुल 369402 मतदाता इन 406 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में 358 मतदेय स्थल हैं। जहां 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां के 358 मतदेय स्थलों पर 316450 मतदाता मतदान करेंगे। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान केंद्र हैं। यहां 385 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इन मतदेय स्थलों पर 361609 मतदाता मतदान करेंगे। इन सभी मतदेय स्थलों पर 1149 बीलएलओ तैनात हैं। जो प्रत्येक मतदेय स्थल की मतदाता सूची के साथ बूथ पर रहेंगे और मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें