फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नगर पंचायत में 1.35 करोड़ का घपला, धनराशि जमा न हुई तो जारी होगी आरसी

Sun, 10 Jul 2022 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति को धनराशि जमा कराने के संबंध में नोटिस जारी किया था, लेकिन अभी तक ये धनराशि जमा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घोटाला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज नगर पंचायत बिलराम में 1.35 करोड़ की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में अभी तक बिलराम की नगर पंचायत अध्यक्ष ने न तो धनराशि राज्य वित्त आयोग के खाते में जमा की है और नाहीं प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखा है। जबकि दुरुपयोग की गई 1.35 करोड़ की धनराशि नगर पंचायत को राज्य वित्त आयोग के खाते में जमा करनी है। नोटिस तामिल होने के सात दिन बाद आरसी जारी की जाएगी।

विज्ञापन

        
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आठ जुलाई को शासन के निर्देश पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति को नोटिस जारी करके दुरुपयोग की गई धनराशि जमा करने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत बिलराम में राज्य वित्त आयोग के धन के दुरुपयोग की जांच हाईकोर्ट की एक याचिका के क्रम में की गई। 


जारी होगी आरसी 

तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि बिलराम की नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति को नोटिस देकर एक सप्ताह का समय धन को जमा करने के लिए दिया गया है। धन जमा न होने पर समय अवधि पूरी होते ही आरसी जारी की जाएगी।

ये है मामला  

बता दें नगर पंचायत के द्वारा राज्य वित्त के धन को अन्य मदों में खर्च किया गया। राज्य वित्त आयोग के धन से ही कर्मचारियों के वेतन, भत्ते आदि का भुगतान होता है, लेकिन यह धनराशि निर्माण व सप्लाई आदि के कार्यों में खर्च कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें